बहराइच, जुलाई 30 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। रिसिया में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन शुरू हो गया है। गुरुवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। रंगीन परिधानों में सजी महिलाएं और युवा शिव भक्ति के धुनों पर थिरकते रहे। हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए। बोल बम के जय घोष से नगर शिव मय हो गया था। पंचवटी श्री सीता राम आश्रम से श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो पूरे नगर का भ्रमण के बाद राम लीला मैदान पर आयोजित शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन स्थल पर जाकर विश्राम लिया। एक सप्ताह चलने वाला ये कार्यक्रम में पं रविशंकर गुरुभाई के सानिध्य में होगा। कलश यात्रा के दौरान रिसिया के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय एवं उप निरीक्षक किशन कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस अवसर पर रामू लाल चेयर मैन प...