Bahraich News: कन्या भोज के दौरान सिलेंडर से भड़की आग,तीन झुलसे
बहराइच, अक्टूबर 21 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। थाना जरवलरोड क्षेत्र के ग्राम सभा गोण्डौरा के मजरा कड़ेरा में मंगलवार सुबह कन्या भोज के दौरान गैस सिलेंडर से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से दो मासूम समेत एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम गोण्डौरा मजरा कड़ेरा निवासी संजू (30) पत्नी राकेश कुमार मंगलवार सुबह घर पर कन्या भोज करा रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से आयुषी (4) पुत्री बृज बिहारी, सिद्धार्थ (4) पुत्र विक्रम और संजू गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.