Bahraich News: कतर्निया जंगल में स्कूटी से गश्त करेंगी महिला वनकर्मी
बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता: कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य की सुरक्षा अब और मजबूत होगी। यहां तैनात महिला वनकर्मियों को अब गश्त के लिए स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। लखनऊ के सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर आए। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कतर्निया में कार्यरत महिला वनकर्मियों को स्कूटी प्रदान की। अब महिला कर्मी स्कूटी के माध्यम से जंगल में गश्त कर वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा करेंगी।विधायक ने अन्य वनकर्मियों को टार्च और रेनकोट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बारिश और रात के समय गश्त के दौरान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए ये उपकरण दिए गए हैं।इस पहल से कतर्निया जंगल में निगरानी व्यवस्था बेहतर होगी और महिला कर्मियों को कार्य करने में सहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.