Bahraich News: कजरी तीज पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: बौंडी, संवाददाता। बौंडी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कजरी तीज पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 14 सितंबर को शंकरपुर बभनौटी स्थित पारसनाथ मंदिर और राजारेहुवा स्थित सागरनाथ मंदिर में करीब 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ 13 सितंबर की रात से ही मंदिरों की ओर पहुंचने लगेगी। कई श्रद्धालु रास्ते में लेटकर मंदिर तक जाते हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 13 सितंबर की रात नौ बजे से 14 सितंबर की सुबह आठ बजे तक रमपुरवा थाना हरदी से बौंडी बंधा चौराहे तक बड़े वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि में इस मार्ग का प्रयोग न करने तथा पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.