बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई नजर नहीं आ रहीनानपारा, संवाददाता। नगर में ई रिक्शा ओवरलोडिंग कर फर्राटा भर रहे हैं। कोई ऐसी सड़क व चौराहा नहीं है, जहां ये ओवरलोड सवारियां व सामान भरकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निकल न रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है।नगर के इमामगंज चौराहे के पास से इमामगंज बेहड़ा, कतर्निया बस स्टैंड से मिहींपुरवा व रुपईडीहा, नवाबगंज मोड़ से बहराइच, नवाबगंज, बदला चौराहा तक सवारियां लाते व ले जाते हैं। ई-रिक्शा ओवरलोड होने से कई बार दुर्घटना का कारण बनती है। क्षमता से ज्यादा सामान लादकर या सवारी बैठा कर चलते हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: वायरल वीडियो : ट्रक की टक्कर से पलटा स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा, राधानगर के अंदौली पुलिया के पास हादस...