बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के कटी चौराहे पर संचालित निजी अस्पताल में भर्ती युवती की गलत ऑपरेशन से रविवार को मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को शांत किया। लगभग एक घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गोंडा जिले के खरगूपुर थाने के पिपराहावा नगर निवासनी प्रियंका (20) पुत्री कृष्ण नारायण तिवारी के नाक में अंदर मस्सा निकला हुआ, जो लोथड़ा की तरह बढ़ रहा था। दिक्कत होने पर परिजनों ने शनिवार को देहात कोतवाली के कटी चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संचालक ने चिकित्सक को बुलाकर ऑपरेशन कराया गया। चिकित्सक ऑप्रेशन के बाद चला गया। युवती की हालत लगातार बिगड़ने पर अस्पताल मैनेजमेंट ने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक नह...