बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान प्रथम एसीपी एवं द्वितीय एसीपी मुद्दे पर बातचीत कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक ने संगठन को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सभी को एसीपी का लाभ दिलाया जाएगा। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ जिला मंत्री तरुण मिश्रा, आनंद सिंह, नंद कुमार सिंह, अनिल कुमार, पारस, रामकुमार, राजेश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, फिरोज अहमद, युवराज साहू, नूर अली, संजय कुमार, अलीम अहमद, गुलाम जिलानी, महाराज दीन, रामू, जयप्रकाश, ओमप्रकाश बाजपेई, शंकर दयाल यादव, मनोज यादव, अशोक सिंह, मनोज सिंह, अनिल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। यह भी प...