Bahraich News: एसीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
बहराइच, अगस्त 5 -- Bahraich News: पयागपुर संवाददाता। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर हटवा हरदास, लहड़ोरा एवं खुंटेहना का बुधवार को निरीक्षण किया। नियमित टीकाकरण की जानकारी ली। मरीजों एवं लाभार्थियों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा टीकाकरण अभियान को पूरी सतर्कता और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। कहा कि बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.