बहराइच, अक्टूबर 29 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। नानपारा कोतवाल गुरूसेन सिंह को तीनो लाइन हाजिर कर्मियों की तत्काल पुलिस लाइन रवानगी किए जाने की सख्त हिदायत दी है। एसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नानपारा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रितेश कुमार रावत, सिपाही सुशील सिंह, अशोक विक्रम सिंह की एसपी कार्यालय नागरिकों की ओर से तमाम शिकायते आ रही थी। तीनो पुलिस कर्मियों की ओर से तैनाती हल्के में कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने की शिकायते भी मिल रही है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: एसपी ने एक हेड कांस्टेबल सहित तीन को किया लाइन हाजिर सीओ नानपारा की जांच के बाद एसपी ने शिकायत...