Bahraich News: एसडीएम ने खत्म कराया आमरण अनशन
बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: मोतीपुर। बलहा विधानसभा क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में पिछले चार दिनों से चल रहा आमरण अनशन बुधवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद मांगों पर सुधारात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। आमरण अनशन पर राहुल मदेशिया, ऋतिक सिंह, श्रेयांश यशस्वी, अभय यादव, उत्कर्ष प्रताप सिंह और नीरज सिंह आदि युवा बैठे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.