Bahraich News: एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण
बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: रुपईडीहा। प्रशिक्षण के चौथे दिन एनसीसी के विभिन्न अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्थानीय लार्ड बुद्धा पीजी कालेज में चल रहा है। शिविर का संचालन कर्नल अनुराग गंगवार ने किया। शिविर में मेजर विनय घोष के साथ सूबेदार सुबिक गुरुंग प्रशिक्षण की व्यवस्था देख रहे हैं। हवलदार कपिल ने मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया। मेजर रजनीश सिंह पीटी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट सूर्यभान रावत व द्वितीय अधिकारी चंदन कुमार गुप्ता सहित एनसीसी के अन्य एएनओ प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। कैडेट्स को प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: एनसीसी कैम्प प्रशिक्षण में कैडेट्स क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.