Bahraich News: एनडीआरएफ ने छात्राओं को सीपीआर देने की विधि बताई
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एनडीआरएफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सजग एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने छात्राओं को आपदा अथवा दुर्घटना के समय क्या करें और क्या न करें, इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को सीपीआर देने की विधि, सिर पर चोट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, हड्डी टूटने पर तत्काल किए जाने वाले उपाय, स्ट्रेचर तैयार करने एवं घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.