Bahraich News: एचटी लाइन तार टूट गिरा, रात भर चलती रही सप्लाई
बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट थाने के दलजीतपुर के मजरे पंडितपुरवा में गुरूवार रात में किसी समय हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर भूमि पर गिर गया। इसकी ग्रामीणों को भनक नही लगी। जबकि रात भर आपूर्ति रात भर चलती रही। शुक्रवार भोर में लोग जागे। तो टुटा बिजली तार सड़क पर पड़ा देख लोगों ने उप केंद्र पर काल की। घंटी बजती रही। काल काफी प्रयास के बाद भी काल रिसीव नही हुई। हालांकि सुबह बिजली आपूर्ति काटी गई है। जबकि तार अभी भी सड़क पर टूटा पड़ा है। ग्रामीणों में काफी दहशत है। राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली महकमे के उपकेन्द्र पर मौजूद अवर अभियन्ता या अन्य स्टाफ काल रिसीव नहीं करते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.