बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: सुबह कटी बिजली आपूर्ति, नहीं पहुंचे है बिजली कर्मी बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट थाने के दलजीतपुर के मजरे पंडितपुरवा में गुरुवार रात में किसी समय हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर भूमि पर गिर गया। इसकी ग्रामीणों को भनक नहीं लगी। जबकि रात भर आपूर्ति रात भर चलती रही। शुक्रवार भोर में लोग जागे, तो टूटा बिजली तार सड़क पर पड़ा देख लोगों ने उप केंद्र पर कॉल की। घंटी बजती रही। कॉल काफी प्रयास के बाद भी काल रिसीव नहीं हुई। हालांकि सुबह बिजली आपूर्ति काटी गई है। जबकि तार अभी भी सड़क पर टूटा पड़ा है। ग्रामीणों में काफी दहशत है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: एचटी लाइन तार टूट गिरा, रात भर चलती रही सप्लाई राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली महकमे के उपकेन्द्र पर मौजूद अवर अभियन्ता या अन्य स्टाफ काल रिसीव नहीं करते। यह भ...