Bahraich News: एक घर से साढ़े तीन की सम्पत्ति चोरी
बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता । चोरों के गैंग ने सोमवार देर रात एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये की जेवर व नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर तहकीकात की है। विशेश्वरगंज थाने के सेमरा के मजरे पंचमपुरवा निवासी सुरेश चंद्र पाठक पुत्र अंजनी कुमार पाठक के घर में सोमवार रात करीब दो बजे चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में रखी अटैची व बक्सा उठा ले गए। घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर चोरों ने बक्सा और अटैची तोड़ दी और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, मांग टीका, झुमकी, करधन, पायल, माला, नथिया, चांदी के 21 सिक्के, चांदी की जंजीर, तारा, फूल, थाली आदि शामिल हैं। जेवरात व अन्य सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.