बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली के गनियापुर में शुक्रवार रात दुंदी के मकान के पीछे से सेंध लगाकर चोर घुसे । चोर नकदी, जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुंदी ने बताया कि उनका परिवार खेती पर निर्भर है। चोरी से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इससे पूर्व चोरो ने दो घरों में ईंट फेंकी। वहां लोगों को जागता पाकर फरार हो गए। ग्रामीण गोलू तिवारी ने बताया कि गांव में बिजली न होने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chatra News: बधार गांव में एक ही रात चार स्थानों पर चोरी,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...