बहराइच, अक्टूबर 8 -- Bahraich News: रुपईडीहा। बुधवार की शाम 7 बजे नेपाल से आते हुए नागरिकों की जांच के क्रम में रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र की टीम नेपाल से आने वाले लोगों की जांच कर रही थी। संदिग्ध अवस्था मे रुपईडीहा जा रहे एक नेपाली नागरिक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 135 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके पास 35 सौ नेपाली मुद्रा व 80 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसके पास एक कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ। युवक की पहचान प्रजीत ओली पुत्र नर बहादुर ओली निवासी नगर पालिका आठबीसकोट वार्ड नं 2 जिला रुकुम राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...