बहराइच, नवम्बर 15 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के पैरा तैराक उत्कर्ष श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। भोपाल में आयोजित 26वीं सीनियर नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। पुरुष एसएम-9 वर्ग की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में उन्होंने 3:27.24 मिनट का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। उत्कर्ष पिछले पांच वर्षों से सब-जूनियर और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीतते रहे हैं। अब सीनियर वर्ग में भी पदक हासिल कर उन्होंने अपनी सफलता का सिलसिला बरकरार रखा है। इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उनके पदकों की कुल संख्या 13 हो गई है। जूनियर वर्ग से सीनियर वर्ग तक लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कर्ष की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के...