बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। स्वाधीनता पर्व पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के सुरक्षा, स्वच्छता व चतुर्थ श्रेणी शिक्षणेतर कर्मचारियों को शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद शुक्रवार को टिफिन बांटा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कालेज के गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी तथा विशिष्ट अतिथि रसायनशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर आकांक्षा रस्तोगी रहीं। मुख्य अतिथि ने सलीम, पूजा, राम भरोसे, वीरेंद्र, देवा, निखिल, संतोष समेत 25 कर्मचारियों की अच्छी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें टिफिन देकर उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. जैदी ने कहा कि यदि हम अपने कार्य को पूरी निष्ठा और लगन से करते रहें, तो हमारे प्रयासों की पहचान अवश्य होती है और अंततः उसका सकारात्मक फल सम्मान तथा पुरस्कार के रूप में मिलता है। इस अ...