Bahraich News: इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया मेडिकल कैम्प
बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। निर्धन मजदूरों के बच्चों के लिए "बालक विहान विद्यालय" निकट चिलवरिया चीनी मिल पर "इनरव्हील क्लब" की डाक्टरों की टीम चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुष्का केडिया, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजश्री जायसवाल ने शनिवार को 76 बच्चों का निश्शुल्क परीक्षण किया । क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया सभी गरीब मजदूरों के बच्चों का चेकअप करके निशुल्क दवाएं भी वितरित की गयीं। सभी बच्चों को टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, वाटर बोतल, फल , कलर, पेंसिल, जनरल नॉलेज की बुक्स आदि सामग्री वितरित की गयीं। सभी अध्यापकों को शाल पहना कर क्लब के सदस्यों ने सम्मान किया। क्लब की ओर से पर्यावरण सुरक्षा के लिए स्कूल में 50 फल के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया । यह भी पढ़ें- Bahraich News: इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया मेडिकल कैम्प बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.