Bahraich News: इतिहास और विज्ञान की दुनिया से रूबरू हुए विद्यार्थी
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए लखनऊ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के दल को रवाना किया। विद्यार्थियों ने बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय, राज्य संग्रहालय सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं विज्ञान से जुड़े स्थलों का अवलोकन किया। संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन कलाकृतियों, ऐतिहासिक वस्तुओं और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। विज्ञान से जुड़े स्थलों पर वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी विकास को करीब से समझा। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और सर्वांगीण विकास का बेहतर माध्यम है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.