Bahraich News: आर्यन प्रधानमंत्री व परेना रक्षा मंत्री मनोनीत
बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: मोतीपुर, संवाददाता। संविलियन विद्यालय बर्दिया में गुरुवार को देहात इंडिया संस्था के सहयोग से बाल संसद का चुनाव कराया गया। विभिन्न मंत्री पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन किया। इसके बाद मतदान कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान आर्यन प्रधानमंत्री, करुणा उप प्रधानमंत्री, सैयद स्वास्थ्य मंत्री, विनीता उप स्वास्थ्य मंत्री, महिमून सूचना मंत्री, अरुण उप सूचना मंत्री, परेना रक्षा मंत्री, रोहित उप रक्षा मंत्री, अंकिता खेल मंत्री, रोहन उप खेल मंत्री, सायमा शिक्षा मंत्री तथा युवराज को उप शिक्षा मंत्री चुना गया। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार एवं देहात इंडिया की टीम ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Gay...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.