बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: बहराइच, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों और नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में पकड़े गए अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की है। अब नशे के कारोबारियों की पकड़े जाने से पूर्व छह वर्षों तक जो भी सम्पत्ति अर्जित की है वह जब्त होगी। पुलिस ने इसी कड़ी में सफेमा(एसएएफईएमए)अदालत से एक करोड़ रुपए की सम्पत्ति को जब्त कराया है। यह पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हुआ है और पुलिस के मुताबिक जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। रुपईडीहा के जिस अभियुक्त पर पुलिस ने यह कार्रवाई कराई है वह जेल से बाहर हो चुका है। उस पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एनडीपीए एक्ट में कुछ उपबंध ऐसे हैं जिसके तहत छह वर्ष पूर्व अर्जित सम्पत्तियों को जब्त कराया जा सकता है। इसकी विशेष अदालत दिल...