Bahraich News: आयोग सदस्य ने वार्डों में भर्ती मरीजों से लिया फीडबैक
बहराइच, अगस्त 3 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का गहन भ्रमण किया। आपातकालीन विभाग, आईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, एनआरसी, रेडियोलॉजी विभाग, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन यूनिट तथा पीआईसीयू वार्ड का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार, साफ-सफाई तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री से वार्ता की।निरीक्षण के उपरांत अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.