Bahraich News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला तोड़ चोरी
बहराइच, जुलाई 2 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लाक के मोगलहा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि मौर्या ने गुरुवार को कोतवाली देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएचओ ने बताया कि चोर केंद्र से एक पानी का मोटर पंप, ल्यूमिनस कंपनी का इनवर्टर, 180 एएच बैटरी, चार छत के पंखे तथा दो बेडशीट चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह केंद्र खुलने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरी से करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पंचायत सचिवालय में चोरी, ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.