बहराइच, अगस्त 24 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र में सोमवार को दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक सौगाहना निवासी सलमान पुत्र अज्ञात और कोठवल निवासी संतोष पुत्र अज्ञात की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी फखरपुर में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...