बहराइच, सितम्बर 20 -- Bahraich News: तालाब में जाल डालकर वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू जरवलरोड,संवाददाता। जरवलरोड चौराहे से सुरजी पुरवा मार्ग के निकट तालाब में रविवार सुबह आठ फीट से अधिक लंबा मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा और वन विभाग को सूचना दी।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब की घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए तालाब में जाल लगाया गया है। आसपास के लोगों को तालाब के निकट न जाने की सलाह दी गई है। जागरूकता के लिए पंपलेट भी बांटे गए हैं।वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ओएन यादव ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है। मगरमच्छ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल्द ही सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपयुक्त जलीय क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।रेस्क्य...