Bahraich News: आपदा में जीवन बचाने के गुण सीख रहे विद्यार्थी
बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: कैसरगंज, संवाददाता। मदनी इंटर कॉलेज में एनडीआरएफ 11वीं बटालियन गोरखपुर की टीम ने आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के गुर सिखाए। इंस्पेक्टर दीपक मंडल के नेतृत्व में टीम ने भूकंप और बाढ़ से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर की जानकारी देने के साथ बचाव तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।प्रधानाचार्य डॉ. अरशद रईस ने एनडीआरएफ टीम का स्वागत करते हुए कहा कि आपदा के समय सही जानकारी और त्वरित कदम किसी की जान बचा सकते हैं। उपप्रधानाचार्य डॉ. नजमुज़्ज़मां ने टीम का आभार जताया। इस अवसर पर शिक्षक रियाजुर्रहमान मलिक, मुशीर अहमद, अनीस अहमद, माधव वर्मा सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार के तरीके सीखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.