बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: पयागपुर, संवाददाता। प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने पयागपुर तहसील क्षेत्र के 3,875 किसानों के खातों में 64 लाख 70 हजार 662 रुपये की अनुदान राशि भेजी है। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने प्रभावित किसानों को अनुदान राशि से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए। निशंक त्रिपाठी ने कहा कि करीब एक पखवाड़े पहले आई प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया था। प्राकृतिक आपदा को रोकना संभव नहीं है, लेकिन प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनके नुकसान की भरपाई का प्रयास प्रदेश सरकार ने किया है। यह भी पढ़ें- सांसद कम कलाकार ज्यादा...सिनेमा में आप...; सूर्यप्रताप शाही-रविकिशन न...