बहराइच, नवम्बर 28 -- Bahraich News: चरदा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में डाक विभाग की ओर से आधार नामांकन एवं संशोधन के लिए एक दिवसीय कैंप लगाया गया। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार नामांकन और अन्य लोगों के आधार कार्ड में संशोधन किया गया। कैंप में सुबह से ही आधार संबंधी काम कराने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कैंप में कुल 90 बच्चों का आधार नामांकन किया गया, जबकि 102 लोगों के आधार कार्ड में संशोधन हुआ। हालांकि, सीमित समय और अधिक भीड़ के कारण सैकड़ों लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने आधार नामांकन और संशोधन के लिए नियमित अंतराल पर ऐसे कैंप आयोजित कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें...