Bahraich News: आठ दिन बाद बदला ट्रांसफार्मर, टिकोरा गांव में लौटी बिजली
बहराइच, अगस्त 31 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता । टिकोरा गांव में आठ दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इससे ग्रामीणों को राहत हुई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने समस्या की ओर विभाग का ध्यान दिलाने को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया था। बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। करीब एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने बिजली आने पर राहत की सांस ली। टिकोरा गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण करीब सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप थी। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पंखे, पेयजल समेत रोजमर्रा की जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। समस्या को लेकर हेमरिया के प्रधान/प्रशासक राम छबीले यादव रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.