बहराइच, नवम्बर 4 -- Bahraich News: जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि आज से पंजीकृत किसानों को प्याज व लहसुन बीज वितरण शुरू होगा। एकीकृत बागवानी मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना व एससी/एसटी योजना के तहत वितरण होगा।इच्छुक किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, फोटो व मोबाइल नंबर से वन डाट यूपी हॉर्टीकल्चर डाट कॉम पर पंजीकरण करा सकते हैं। चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...