बहराइच, सितम्बर 19 -- Bahraich News: तेजवापुर। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगेगा। मेले में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाएं दी जाएंगी। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...