बहराइच, अक्टूबर 10 -- Bahraich News: बहराइच। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 11 अक्टूबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायं 6 बजे छावनी स्थित पंचायती मंदिर से प्रारंभ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकिया भी सम्मिलित रहेंगी। अध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया यह शोभायात्रा पंचायती मंदिर छावनी से होकर घंटाघर,पीपल तिराहा, गुदड़ी चौराहा, काजीपुरा, बशीरगंज होते हुए राम लीला मैदान पहुंचेगी। जहां पर पूजन अर्चन के बाद राम लीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mathura News: बरसाना में पहली बार होगी रामलीला, शुभारंभ आज यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नगर की ऐतिहासिक रामलीला आज से, तैयारियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...