बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल शुक्रवार को जनपद बहराइच का भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करेंगी,जिसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके पश्चात 12 से एक बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों , पेंशनरों (वरिष्ठ नागरिकों) की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।ग्राम पंचायत अहिरौरा में ''संध्या संवाद कार्यक्रम'' कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...