बहराइच, अक्टूबर 25 -- Bahraich News: नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को स्वर्गीय अनिल श्रीवास्तव मेमोरियल जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में आजमगढ़ की टीम ने एएन क्लब पूरनपुर, पीलीभीत को लगातार दो सेटों में हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य बेचेलाल जायसवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच आजमगढ़ और एएन क्लब पूरनपुर के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री प्रारूप में हुए मैच में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-15 और दूसरा सेट 25-20 से जीत लिया। लगातार दो सेट जीतने के साथ ही आजमगढ़ ने उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया। आयोजक इसरार अहमद खान ने बताया कि डे-नाइट प्रतियोगिता में मुरादाबाद, बरेली और फैजाबाद सहित 16 टीमों ने प्रतिभाग...