बहराइच, अगस्त 16 -- Bahraich News: मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट रेंज की सदर बीट में रविवार दोपहर तेंदुआ घर के आंगन में बंधी बकरी को उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए का पीछा किया। जिसके बाद तेंदुआ बकरी को घायल अवस्था में छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। सुजौली थाना क्षेत्र के बिहारी पुरवा, चहलवा निवासी बबलू पुत्र लछन के घर के आंगन में बकरी बंधी हुई थी। इसी दौरान खेत से निकला तेंदुआ अचानक आंगन में पहुंचा और बकरी को अपने जबड़े में दबाकर खेत की ओर ले जाने लगा। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बाराबंकी में जंगली जानवर की दहशत! बकरी-नील गाय को बनाया निवाला, लोग घरों में कैद देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की भीड़ और शोर सुन तेंदुए ने बकरी को घायल ...