Bahraich News: अस्पतालों में मरीजों की भरमार, घंटों इंतजार के बाद मिल रहा इलाज
बहराइच, अगस्त 12 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, संवाददाता। जिले के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी नजर आ रही हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई सीएचसी पर इलाज के साथ जांच सुविधाएं भी अधूरी हैं। कभी एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलती तो कभी अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है। मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में भीड़ उमड़ रही है। मिहींपुरवा तहसील के सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा टोटा है। वायरल बुखार पांव पसार रहा है। टायफाइड व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की भी तादाद अधिक है। पर्चा काउंटर तथा दवा वितरण केन्द्रों पर लंबी कतारें लग रही है। फिजीशियन ओपीडी व पैथोलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.