बहराइच, अगस्त 11 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, विशेश्वरगंज, संवाददाता। जिले के अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी नजर आ रही हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई सीएचसी पर इलाज के साथ जांच सुविधाएं भी अधूरी हैं। कभी एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलती तो कभी अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ रही है। मिहींपुरवा तहसील के सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। सीएचसी पर प्रतिदिन लगभग 450 मरीजों का पंजीकरण होता है। वायरल बुखार, टायफाइड, मलेरिया तथा त्वचा संक्रमण के मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। पर्चा काउंटर तथा दवा वितरण केन्द्रों पर लंबी कतारें लग रही है। फिजीशियन के यहां सुबह आठ बजे से ही लाइ...