Bahraich News: अशोक श्रीवास्तव बने प्रबंध समिति के अध्यक्ष
बहराइच, सितम्बर 17 -- Bahraich News: बहराइच। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था की प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव को गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया की प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर किसान पीजी कालेज के मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सत्यभूषण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द श्रीवास्तव व विनीत श्रीवास्तव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.