बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: बहराइच। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र में सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन किए जाने के मामले में एसडीएम मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ी कार्रवाई की है। राजस्व लेखपाल द्वारा अवैध रूप से बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। मामले में खनन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग को भी वाहन से संबंधित अभिलेखों की जांच करने के निर्देश एसडीएम ने दिए हैं। उप जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौका पर भेजा गया। मौका मुआयना को पहुंची राजस्व टीम को सरयू नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ले जाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रायबो...