Bahraich News: अवैध खनन में बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
बहराइच, अक्टूबर 11 -- Bahraich News: बहराइच। तहसील मिहींपुरवा में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने त्वरित कार्रवाई की। रविवार को शिकायत मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली।पकड़े गए वाहन को थाना मोतीपुर में थानाध्यक्ष की अभिरक्षा में दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन व अनधिकृत परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई व निगरानी बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.