बहराइच, जुलाई 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । पयागपुर थाने के इलाके में शुक्रवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीपुर तिलक गांव के बरगढ़ी बैंक के पास से अवैध रूप से काटी गई आम की लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया। दर असल सुरक्षा ड्यूटी में मददगार पीआरडी एवं होमगार्ड के कर्मियों ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बिना वैध परमिट के आम की लकड़ी लदी हुई थी। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है कि लकड़ी किस स्थान से काटी गई और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है। गौरतलब है कि इस समय आम के पेड़ों पर फल लगे हुए हैं। ऐसे समय में हरे-भरे और फलदार पेड़ों की अवैध कटाई पर्यावरण क...