बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: बहराइच। अय्यामे अजा का आखिरी जुलूस मोहल्ला चांदपुरा व सैय्यदवाड़ा से निकाले जाएंगे। फिदा अब्बास ने बताया कि 20 अगस्त को मोहल्ला चांदपुरा से अंजुमने कासिमया कदीमी अपना अलम का जुलूस मुंशी मुनव्वर अली के अजाखाना से रात नौ बजे निकालकर कदीमी रास्तों से होते हुए इमामबाड़ा नवाब साहब में खत्म करेगी। अंजुमन कासिमया रजिस्टर अलम का जुलूस मोहल्ला चांदपुरा से जाफर मेंहदी के अजाखाने से निकाल कर पुराने रास्तों से होते हुए मोहल्ला सैयदवाड़ा स्थित इमामबाड़ा नवाब साहब में खत्म करेगी। 21 अगस्त को मोहल्ला सैयदवाड़ा से अंजुमन फनाफिल हुसैन अपना अलविदाई अलम का जुलूस सगीर इमाम रिजवी उर्फ सर्वर के अजाखाने से निकाल कर काजीपुरा सैयदवाड़ा होते हुए इमामबाड़ा नवाब साहब में जाकर जुलूस खत्म करेगी। 22 अगस्त को कर्बला में मजलिस होगी। उसक...