Bahraich News: अयोध्या के कंदैला में बम-गोली मारकर युवक की हत्या, मां घायल
बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: भदरसा-अयोध्या, संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद की रंजिश में युवक की बम और गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसकी 65 वर्षीय मां भी घायल हो गईं। कई राउंड गोली चलने और बम के धमाकों से गांव दहल उठा। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई। कंदैला गांव में रामलगन मौर्य और विजय भान सिंह उर्फ डब्बू सिंह के बीच बीती दो मार्च को जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। एक पक्ष के सूरजभान सिंह काफी दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और 19 जुलाई को उनकी मौत हो गई। इसके बाद 26 जुलाई को विजय भान सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने आरोप लगाया था कि भाई की तेरहवीं का सामान लेकर लौटते समय बरवा गांव के पास उन्हें गोली मारी गई, जिसमें वह बाल-बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.