बहराइच, नवम्बर 5 -- बहराइच में आधार सेवा केंद्र Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। आधार के नए पंजीकरण से लेकर उनमें संशोधन कराने के लिए अब अभ्यर्थियों को दौड़भाग नहीं करना होगा, बल्कि एक ही छत के नीचे आधार से जुड़ी सभी तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। शहर के घसियारीपुरा मोहल्ले में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) लखनऊ द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र खुल गया है।इस केंद्र पर आधार से जुड़ी सभी सेवाएं सरकारी दरों पर सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी। केंद्र पर प्रत्येक आयु वर्ग के लिए नए आधार पंजीकरण, नाम, पता व मोबाइल नंबर अपडेशन, बायोमैट्रिक अपडेशन, 10 वर्ष पुराने आधार में ई-केवाईसी, नाम व जन्मतिथि अपडेशन (क्रास लिमिट), आधार एक्टिवेशन (डीएक्टिवेटेड/सस्पेंड) की सुविधा मिलेगी।नए आधार पंजीकरण की सेवा पूरी तरह निःशुल्क है, जबकि बायोमैट्रिक व ...