Bahraich News: अन्तरजनपदीय लुटेरों से मुठभेड़, मंगलसूत्र लूट हुए थे फरार
बहराइच, सितम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । स्वाट व फखरपुर थाने की संयुक्त टीम के साथ गुरूवार रात भकला के पास बाइक सवार दो अन्तरजनपदीय लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी है। घायल सहित दो लुटेरे मौके से पकड़ लिए गए। इन शातिरों ने 22 सितम्बर को ई रिक्शा सवार मटेरा निवासनी प्रमिला के गले से मंगलसूत्र छीन फरार हो गए थे। मुठभेड़ बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मौके का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एएसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गुरूवार रात भकला की ओर संदिग्धों के मूवमेंट की भनक पर स्वाट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम फखरपुर एसएचओ राम कुमार राजभर, पुलिस टीम साथ घेराबंदी कर दी। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.