Bahraich News: अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी, दो युवक घायल
बहराइच, अक्टूबर 11 -- Bahraich News: बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सुतिया नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए।जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के डिगिहा निवासी सिद्धार्थ और बंजारी मोड़ निवासी विपुल कार में सवार थे। दोनों कसी काम से सुबह नौताला जा रहे थे। तभी वाहन की गति अधिक होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे कार अनिनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी।सूचना पर रामगांव थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.