Bahraich News: अनियंत्रित सीमेंट लोड ट्रक पुल पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग
बहराइच, अक्टूबर 14 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता। देहात कोतवाली के बहराइच-सीतापुर मार्ग के बेड़नापुर बाजार के पास भग्गड़वा पुल पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक के अगले हिस्से का टायर निकल गया और पुल की रेलिंग भी थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए। ट्रक चालक विनोद ने बताया कि वह सीतापुर से ट्रक में सीमेंट लादकर बहराइच आ रहा था। मंगलवार रात लगभग दो बजे बेड़नापुर भग्गड़वा पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के मुताबिक हादसे की गूंज दूर तक सुनाई दी, लेकिन सभी लोग सलामत बच गए। हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया और जाम लग ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.