Bahraich News: अनियंत्रित बाइक ठेले से टकराई, युवक की मौत
बहराइच, जुलाई 24 -- Bahraich News: चरदा, संवाददाता। रूपईडीहा कस्बे के केवलपुर गांव के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ठेले से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल चरदा सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। नानपारा कोतवाली के राजा बाजार निवासी फरीद पुत्र सगीर (22 वर्ष) अपने साथी असद (20) पुत्र मोहम्मद तारिक के साथ बाइक से नानपारा कस्बे को आने को निकले थे। केवलपुर गांव पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से जा टकराई। जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े। घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.